समय के साथ कुछ जीवों नें अदभुत रक्षा तकनीकें विकसित हैं। ये तरीके संकट के समय इन जीवों के लिए बड़े सहायक सिद्ध होते हैं। वास्तव में इनमें प्रभावशाली, और अविश्वसनीय रूप से अजीब, रक्षा तंत्र विकसित हुए हैं, जब किसी दुश्मन का सामना करना पड़ता है। यहां दुनिया के दस सबसे अजीब जीव हैं जिनकी अपनी रक्षा तकनीकें हैं:
1. उड़ने वाली मछली
उड़ने वाली मछलियाँ पानी से ऊपर उछलने में सक्षम होती हैं और पानी की सतह के नीचे तैरते शिकारियों से बचने के लिए काफी लंबी दूरी तक उड़ान भरती या ग्लाइडिंग करती हैं।
2. हैगफिश
हैगफिश आज की प्रजातियों की तुलना में अधिक प्राचीन है, क्योंकि यह लगभग 300 मिलियन वर्षों से अस्तित्व में हैं। इस मछली के पास कोई कशेरुक या हड्डी नहीं होती है, और जब शिकारी इसके बहुत करीब आते हैं तो इन्हे रोकने के लिए वह एक पतला पदार्थ बहार निकालती है। यह कीचड़नुमा पदार्थ पानी के साथ मिश्रित होने पर 20 लीटर तक फैल जाता है।
3. पोटैटो बीटल
संकट के समय पोटैटो बीटल अपने ही मल में खुद को ढँक लेता है, जो जहरीला होता है और शिकारियों से बचने के लिए एक दुर्गंध उत्सर्जित करता है।
4. बॉक्सर केकड़ा
जब इस केकड़े पर बड़े शिकारी द्वारा हमला होता है, तो यह अपने पंजे से चिपके समुद्री एनीमोन का उपयोग करता है, पोम-पोम की तरह दिखते हैं। यह घातक होते हैं।
5. यूरेशियन रोलर
यूरेशियन रोलर में पोटेटो बीटल के समान रक्षा तंत्र है, यह शिकारी का भोजन बनने से बचने के लिए खुद को अपने शरीर के तरल पदार्थ में रोल कर लेता है।

6. सी ककम्बर
जब सी ककम्बर को एक शिकारी का सामना करना पड़ता है तो यह वास्तव में घृणित रक्षा तंत्र अपनाता है। यह प्राणी अपनी आंतों और अन्य अंगों को बाहर निकाल देता है और हमलावर को उलझा कर फँसा लेता है।
7. टर्की गिद्ध
टर्की गिद्ध आमतौर पर शिकारी होता है, लेकिन जब इसे बड़े दुश्मन का सामना करना पड़ता है, तो पक्षी अपने पेट के भीतर के सारे खाने को एक भेंट या चेतावनी के रूप में बाहर निकाल देता है।
8. जैपेटेला हीथी ऑक्टोपस
जैपेटेला हीथी ऑक्टोपस समुद्र में लगभग 600 से 1,000 मीटर की गहराई पर पाया जाता है, और अधिकांश मछलियों के खिलाफ लगभग पारदर्शी, या बायोलुमीनेसेंस का उपयोग करने वाले शिकारियों के खिलाफ उज्ज्वल लाल बन जाता है।
9. इबेरियन रिब्ड न्यूट
इबेरियन रिब्ड न्यूट को जब खतरा महसूस होता है तो हमलों के खिलाफ हथियार के रूप में अपनी त्वचा का प्रयोग करता है। इस प्रक्रिया में न्यूट को कोई दर्द नहीं होता है।
10. मलेशियाई विस्फोट चींटी
मलेशियाई विस्फोट चींटी अपनी पूरी कॉलोनी को बचाने के लिए अपनी जान दे देती है। चींटी अपने शरीर में जहरीले रसायनों से भरी दो विशाल ग्रंथियों का उपयोग करके खुद को उड़ा लेती है, जो इकट्ठा होने पर विस्फोट का निर्माण करती हैं।
Image & Article Source: Lolwot.com
पढ़ने के लिए धन्यवाद...! आर्टिकल के प्रति अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें और जुड़े रहें "Facts InfoBiz" के साथ।