दुनिया का हर देश अपने शासन पर गर्व करता है। वे अपने देश के लोगों की आवश्यकताओं और हितों को ध्यान में रखकर सर्वोत्तम सेवा करने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि हम दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय कानूनों के संदर्भ में काफी विविधता देखते हैं। इनमें से कुछ कानून सरल हैं और वैश्विक स्तर पर लागू किए जाने के काबिल हैं, जबकि कुछ कानून पूरी तरह से विचित्र लगते हैं और आपको आश्चर्य भी होगा कि संसदीय प्रणाली के माध्यम से यह हास्यास्पद क़ानून कैसे बन जाते हैं। यहां दुनिया भर के अजीब और विचित्र कानूनों की सूची दी गई है, जो आपको हैरान कर देंगे:
1. नास्तिकों को अनुमति नहीं: प्रत्येक व्यक्ति को अपनी धार्मिक मान्यताओं को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जानी चाहिए, भले ही वे भगवान में विश्वास न करें। हालांकि सात अमेरिकी राज्यों में नास्तिकों को सार्वजनिक कार्यालय में किसी भी पद पर रहने की अनुमति नहीं है।

2. पत्नी का जन्मदिन कानून: मुझे लगता है कि किसी चीज को कानून बना देना एक अच्छी बात है जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं। कम से कम इस तरह से वे नियमों का पालन करना याद रखेंगे। समोआ में, आपको अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलने की अनुमति नहीं है। अगर जन्मदिन भूलने पर पत्नी आपसे नाराज़ है तो यह बड़ी बात नहीं, लेकिन यहाँ आपको सरकार के जुर्माने का भी सामना करना पड़ेगा।

3. पतले लोगों को प्राथमिकता: जापान में मोटे लोगों के खिलाफ सख्त कानून है। यदि आपकी उम्र 40 वर्ष से अधिक है, तो महिलाओं और पुरुषों की क्रमशः 32 और 36 इंच से अधिक कमर होने की अनुमति नहीं है।

4. महिला और पुरुष अंडर वियर एक लाइन में नहीं सुखाई जा सकती: मुझे लगता है कि कुछ राज्य सिर्फ मज़ाक के लिए कानून बनाते हैं। मिनेसोटा में आप पुरुष और महिला अंडर वियर को एक ही लाइन पर एक साथ सूखा नहीं सकते हैं।

5. तलाक की अनुमति नहीं: यदि आप फिलीपींस या वेटिकन में रह रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यहां लोगों को तलाक लेने की अनुमति नहीं है।

6. औरतें गाड़ी नहीं चला सकती: एक पुराना मजाक है कि महिलाएं खराब ड्राइवर होती हैं। यह संभवतः सऊदी अरब में उत्पन्न हुआ, जहां किसी भी महिला के लिए कार चलाना गैरकानूनी है। हालाँकि अब यह बैन हटा लिया गया है।

7. नो डर्टी टॉकिंग: ऐसे कुछ कानून हैं जिन्हें बनाया तो जा सकता है लेकिन लागू नहीं किया जा सकता है। ओरेगन में, आपको अपने साथी के साथ संबंध के दौरान गंदी बातें करने की अनुमति नहीं है। क्या कानून बनाने वाले ने कभी सोचा होगा कि वे इस तरह के कानून की निगरानी कैसे करेंगे?

8. कबूतर को दाना डालना अवैध: मानो या न मानो, कबूतरों को खिलाने का हानिरहित और दयालु कार्य वास्तव में सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर प्रतिबंधित है।

9. मंगलवार को नो फार्टिंग: आपको फ्लोरिडा में मंगलवार को शाम 6 बजे के बाद सार्वजनिक स्थान पर फार्टिंग की अनुमति नहीं है।
