आज के समय में ऐसी इमारतों या स्थानों को ढूंढना दुर्लभ है जिन्हें पूरी तरह से छोड़ दिया गया हो। आज यदि कोई भवन या सामुदायिक इमारत प्रयोग के काबिल ना रहे, तो इसे आम तौर पर ध्वस्त कर दिया जाता है और इसके स्थान पर कुछ उपयोगी बना दिया जाता है। हालांकि कभी-कभी, इन्हे नष्ट करने या एक नए स्थान पर ले जाने की लागत पहले के मुकाबले अधिक पड़ती है, और यह जस की तस खड़ी रह जाती हैं। इन इमारतों को प्रकृति द्वारा पुनर्जीवन आरंभ करने के लिए छोड़ दिया जाता है, ऐसे हालातों में एक अलग प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है जो इस लेख में दी जा रही है:
1. नारा ड्रीमलैंड: डिज़नीलैंड से प्रेरित, नारा ड्रीमलैंड 1961 में खोला गया था, लेकिन गिरती पर्यटक संख्या के बाद 2006 में बंद हो गया। कभी अत्यधिक लोकप्रिय टोक्यो डिज़नी रिज़ॉर्ट अब परित्यक्त (छोड़ा हुआ) स्थान बन चुका है जिसका बड़ा कारण लोगों की इसमें कम रुचि है।

2. बुज़ुल्दज़ा स्मारक: बुज़ुल्दज़ा पहाड़ की चोटी पर स्थित एक ऐतिहासिक युद्ध स्थल। स्मारक बल्गेरियाई कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा बनाया गया था। पार्टी गिरने के बाद इसे छोड़ दिया गया था और तब से यह एक खंडहर बन गया है।

3. प्रिप्याट: प्रिप्याट कई वर्षों तक यूक्रेन का एक तेजी से बढ़ता हुआ शहर था। लेकिन 1986 में चेरनोबिल आपदा के बाद इसे जल्दी से खाली करवा दिया गया था और प्रकृति के लिए छोड़ दिया गया।
Third party image reference
4. हॉलैंड द्वीप: कभी मछवारों और किसानों का घर, हॉलैंड द्वीप अब जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा है जो धीरे-धीरे समुद्र में समा रहा है।

5. टनल ऑफ़ लव: किसी समय की एक सक्रिय रेलवे लाइन, टनल ऑफ लव। इसके परी-कथा जैसे गुण इसे जोड़ों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बनाते हैं।

6. टेक्वेन्डामा फॉल्स होटल: अब इस होटल को जैवविविधता और संस्कृति का टेक्वेन्डामा फॉल्स संग्रहालय के रूप में जाना जाता है, यह इमारत कभी एक होटल थी जिसे स्थानीय नदी के दूषित होने के बाद छोड़ दिया गया था। यह अब पूरी तरह से कार्यशील संग्रहालय के रूप में चल रहा है।

7. अंगकोर वाट: यह कम्बोडियन मंदिर लगभग 900 साल पुराना है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां बौद्ध अब भी मंदिर के सम्मान में आते हैं।

8. हशिमा द्वीप: समुद्र के नीचे कोयले की खुदाई करने वाले खनिकों को आवास सुविधा देने के लिए निर्मित, खदान के बंद होने और सभी निवासियों के द्वारा द्वीप छोड़ने के बाद से सुनसान पड़ गया है।

9. वंडरलैंड मनोरंजन पार्क: चीनी वंडरलैंड मनोरंजन पार्क शायद एशिया का सबसे बड़ा थीम पार्क बनता। लेकिन 1998 में वित्तीय समस्याओं के कारण निर्माण बंद हो गया और इसे फिर से शुरू नहीं किया गया, जिससे इसके कुछ निर्मित हिस्से बने रह गए।

10. सजेस्टोकोवा टट्रेन स्टेशन: सजेस्टोकोवा शहर कभी पोलैंड में एक संपन्न औद्योगिक केंद्र था, लेकिन अब मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है। इसके कुछ औद्योगिक ट्रेन स्टेशन अब उपयोग में नहीं हैं, जैसे कि यह।

Source: Lolwot.com