अविश्वसनीय लेकिन सच: दुनिया भर से अनोखे और रोचक तथ्य

Facts Guru
1

क्या आपको पता है बॉर्बी डॉल का असली नाम क्या है? क्या आपको पता है कोका-कोला सॉफ्टड्रिंक की पहले साल सिर्फ 25 बोतलें ही बिकी थीं जो अब आपकी भी पसंद बन चुकी है। बिल गेट्स को अपनी पूरी संपत्ति खर्च करने में कितने साल लगेंगे ? इस सभी बातों के अलावा ऐसे ही कुछ मजेदार और जानकारी से भरे तथ्य जानें:


1. फिनलैंड में एक गणना के अनुसार 2 मिलियन सोना रूम (भाप लेने के कमरे) हैं। 99 प्रतिशत फिनलैंडवासी हर हफ्ते कम से कम एक बार सोना बाथ लेते हैं।  


सोना बाथ लेने का कमरा

2. 90 प्रतिशत लोग अपने हंसने का कारण बताते समय अधिक जोर से हंसते हैं।


3. कोरिया और जापान में एक कैट कैफे है जहां कॉफी पीते हुए बिल्लियों के साथ समय बिताया जा सकता है।


4. यूएस की मिलिटरी औसतन इराक और अफगानिस्तान पर 20 मिलियन डॉलर खर्च करती है। यह नासा के बजट से भी अधिक है।


5. मरी हुई चीटी से एक रसायन निकलता है जिससे अन्य चीटियों को उसके मृत होने का पता चलता है। अगर यह केमिकल किसी जिंदा चीटी पर गिर जाए तो अन्य चीटियां उसे मृत मान लेती हैं और उसे भी मरा समझकर वहां से उठाकर हटा देती हैं।  


दो चींटियां लड़ाई करती हुई

6. कॉफी बींस को डिकैफीनेट करने के बाद, एकत्रित कैफीन को सॉफ्ट ड्रिंक और फार्मास्युटिकल कंपनियों को बेच दिया जाता है।


7. 52,000 टन सोना अभी भी जमीन के भीतर है जिसकी कीमत 2 ट्रिलियन डॉलर है।


8. हर दिन 1 मिलियन डॉलर खर्च करने के बाद भी, बिल गेट्स को 218 साल लगेंगे अपना पूरा पैसा खर्च करने में।


9. हॉर्वर्ड स्कूल ऑफ साइकोलॉजी के अनुसार किसी भी इंसान की जीभ की लंबाई उसकी सेक्स में जागरूकता दिखा सकती है। जिनकी जीभ लंबी होती है और जो जीभ से कोहनी छू सकते हैं वे नए प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।


10. पहले रूस में बीअर को अल्कोहल ड्रिंक नहीं माना जाता था। 2011 के बाद से इसे सॉफ्ट ड्रिंक से अल्कोहल ड्रिंक होने का दर्जा मिला।  


बियर के गिलास के साथ थम्स अप दिखता व्यक्ति

11. पहले 5 यूएस राष्ट्रपतियों की फोटो कभी नहीं खींची गई।


12. टाइटैनिक जहाज की दुर्घटना के दौरान उस पर मौजूद म्यूजिक बैंड असलियत में वहां रुका था और संगीत बजाता रहा। जहाज के डूबने तक संगीत बजाते हुए इसके सदस्यों की मौत हो गई।



13. खाने से इंसान की प्रवृत्ति पता लगाई जा सकती है। चॉकलेट और मीठी चीजें पसंद करने वाले लोग खुश रहते हैं और खुले विचारों के होते हैं।


14. हर दिन 30 मिनिट का व्यायाम आपको 10 प्रतिशत अधिक स्मार्ट बनाता है।


15. अगर आप सोचते हुए सोते हैं तो दिमाग नींद में भी सोचता रहता है जिससे आपको जागने पर आराम की फीलिंग नहीं आती और थकावट महसूस होती है।  


बादलों के बीच बिस्तर में सोइ एक लड़की

16. पहले साल में कोका-कोला की कुल 25 बोतलें ही बिकी थीं। यह एक अच्छा उदाहरण है कि असफलता के बाद भी काम बंद नहीं करना चाहिए।


17. लियोनार्डो द विंची एक ही समय में एक हाथ से लिखते थे और दूसरे हाथ से चित्रकारी करते रहते थे।


18. 88 प्रतिशत लोग मोबाइल फोन पर बात करने की एक्टिंग कर लोगों से बात करना टालते हैं।


19. अगर 60 वर्ष की उम्र में भी स्मोकिंग छोड़ दी जाए तो आपकी उम्र बढ़ सकती है।


20. हिप्पो का दूध गुलाबी रंग का होता है।  


गुलाबी दूध की बोतल के साथ हिप्पो की तस्वीर

21. गर्म रंग जैसे पीला, केसरिया और लाल भूख बढ़ाते हैं। यही वजह है कि कुछ रेस्टोरेंट पीले, केसरिया और लाल रंग में पेंट किए जाते हैं।


22. होमोसेक्सुएलिटी 1979 तक स्वीडन में बीमारी मानी जाती थी। स्वीडन में इसका जमकर विरोध हुआ।


23. अल्कोहल पीने के 6 मिनिट के अंदर आपके दिमाग पर इसका असर शुरू हो जाता है। 


24. पेंग्विंस पूरी जिंदगी एक ही पार्टनर के साथ रहते हैं। वह पत्थर तोहफे में देकर साथी को प्रपोज करते हैं। 


पेंग्विन का जोड़ा

25. बॉर्बी का पूरा नाम बारबरा मिलिसेंट रॉबर्ट्स है।


लेख के प्रति अपने विचार कमेंट सेक्शन में जरूर पोस्ट करें। आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया मुझे इस तरह के और भी रोचक तथ्य और जानकारियां इकट्ठा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


Tags:

Post a Comment

1Comments

Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!