कन्याकुमारी भारत की भूमि का आखरी छोर है, प्रायद्वीपीय भारत की नोक जहाँ बंगाल की खाड़ी, भारतीय महासागर तथा अरब सागर मिलते हैं। इन तीनों स्थानों के संगम को " त्रिवेणी संगम " भी कहा जाता है। कन्याकुमारी को लोकप्रिय रूप से केप कॉमोरिन के नाम से भी जाना जाता है यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान और बीच रिसोर्ट माना जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ रोचक जानकारी :
1. कन्याकुमारी का नाम इस क्षेत्र में स्थित देवी कन्या कुमारी मंदिर ( भगवती अम्मान ) मंदिर से पड़ा है।
2. कन्याकुमारी का क्षेत्र भारतीय परम्पराओं और संस्कृतियों का प्रतिनिधि है। कुछ विशेष महीनो में कन्याकुमारी में कई त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यहाँ का केप फेस्टिवल 3 दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है जो की अक्टूबर महीने से शुरु होता है।
3. कन्याकुमारी में सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत प्रसिद्ध है। एक और दिलचस्प बात, कुछ विशिष्ट दिनों में हम एक ही समय पर सूर्य और चन्द्रमा को एक साथ देख सकते हैं।
4. दोस्तों कन्याकुमारी डिस्ट्रिक्ट चेन्नई डिस्ट्रिक्ट के बाद तमिलनाडु का दूसरा सबसे शहरीकृत डिस्ट्रिक्ट है।
5. Rock Vivekanand कन्याकुमारी में स्थित है जो भारत में एक आश्चर्य माना जाता है। यह चट्टान समुद्र में बीचों बीच स्थित है जहाँ तीनो महासागर मिलते हैं।
6. Vivekanand Rock को साल 1970 में बनाया गया था और इस चट्टान की इमारत बनाने की लागत लगभग 1 करोड़ 35 लाख तक पहुँच गयी थी।
7. कन्याकुमारी हस्तशिल्प वस्तुओं को खरीदने के लिए सबसे अच्छी जगह है। सड़क पर हस्तशिल्प की कई दुकानें हैं जो हस्तशिल्प की सस्ती और उचित वस्तुओं की पेशकश करती हैं। Tamilanadu Co-optex Sales Emporium और पोम्पुहार उनके बीच सबसे लोकप्रिय हैं।
8. दोस्तों दक्षिण भारत के महान दार्शनिक और कवी तिरुवल्लुवर की प्रतिमा भी कन्याकुमारी में शुशोभित है जो नीले पानी की पृष्ठभूमि के साथ सुन्दर दिखती है। लोग शाम को इस प्रतिमा की पूजा करते हैं।
9. कन्याकुमारी पर्यटन और भारत की सीमा के आधार पर महत्वपूर्ण स्थान है पर यहाँ अभी भी कोई हवाई अड्डा और प्रमुख बंदरगाह नहीं है, हालांकि भारत सरकार ने हाल ही में कन्याकुमारी डिस्ट्रिक्ट में एक प्रमुख बंदरगाह के निर्माण के लिए फाइनल मंजूरी दे दी है।
10. यह जगह कई समुद्र तटों, स्मारकों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह हरी घास के मैदान, नीले पानी के झरने और सफ़ेद रेत की भूमि है जो सभी प्रकृति की सुंदरता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
