बहुत कम लोग जानते होंगे की आज यानी 8 अगस्त को International Cat Day मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 2002 में International Fund for Animal Welfare (IFAW), जो जानवरों के कल्याण के लिए बना संगठन है, द्वारा शुरू किया गया था। इसी मौके पर आज हम आपको बिल्लियों से जुडी 10 रोचक जानकारियां देंगे और उम्मीद भी करते हैं कि आप जानवरों से स्नेहपूर्ण बर्ताव करेंगे :
1. दुनिया में 500 मिलियन से अधिक घरेलू बिल्लियां हैं। इनकी लगभग 40 प्रजातियां हैं।
2. औसतन बिल्लियां दिन में 18 से 16 घंटे सोती हैं।
Third party image reference
3. आपको जानकार हैरानी होगी कि बिल्लियां लेक्टोज़ को पचाने में असमर्थ होती हैं, इसलिए उन्हें दूध कम मात्रा में पिलाना चाहिए।
4. हालाँकि यह प्रमाणित नहीं है पर अधिकांशतः यह माना जाता है की बिल्लिया किसी चीज़ को अपने खुश होने पर अपने पंजों से खरोंचती हैं।
5. मेल कैट को 'Tom' और फीमेल कैट को 'Queen' कहा जाता है।
Third party image reference
6. एक व्यस्क बिल्ली के 30 दांत होते हैं और यह 30 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकती हैं।
7. बिल्ली 100 तरह की अलग-अलग आवाजे निकाल सकती है।
8. यह अपनी ऊंचाई से 7 फ़ीट ऊँचा जम्प कर सकती हैं।
Third party image reference
9. अगर कोई बिल्ली 5 वीं मंजिल से भी गिर जाए तो उसके बचने की 90% सम्भावना होती है।
10. जैसे मनुष्य हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं, बिल्लियाँ एक साथ अपने नाक को छूकर एक दूसरे का अभिवादन करती हैं।

