दिलचस्प: राइट बंधुओं में से कौन सा भाई पहले उड़ाएगा विमान, ऐसे हुआ था फैसला

Facts Guru
0
आज हमें आसमान में कई विमान को उड़ते देख कोई अचरज नहीं होता है। हमारे लिए यह एक आम बात है, लेकिन आपने कभी सोचा है जिसने पहली बार इसमें उड़ान भरी होगी वह कितना खुश हुआ होगा। इत्तेफाक से यह किस्सा बहुत ही मजेदार है। पहली बार जब राइट बंधुओं ने विमान को उड़ाने के लिए तैयार किया तो एक छोटी सी समस्या आ पड़ी। दोनों ही पहले विमान को उड़ाना चाहते थे। इसका हल निकला एक टॉस से, आईये जानते हैं।
1903 में राइट बंधु अपनी पहली उड़ान की तैयारी कर रहे थे। ओरविल और विल्बर दोनों पहले उड़ना चाहते थे। मगर दोनों में से कोई एक ही उड़ सकता था। इसलिए उन्होंने एक सिक्के से टॉस करके विजेता तय करने का निर्णय किया। उत्तरी कैरोलिना में किल डेविल हिल्स में अपने शिविर में, विल्बर विजेता बन चुका था। मगर दुर्भाग्य से, 14 दिसंबर को उड़ान के समय उन्होंने फ्लायर को रोक दिया, और यह रेत में गिर गया। इस कारण विल्बर का पहला प्रयास असफल रहा। बहुत अधिक मरम्मत के तीन दिन बाद, ओरविल 10.30 बजे हवा में उड़ रहा था। घटना के प्रसिद्ध फोटो में, दुर्भाग्यशाली विल्बर को देख सकते हैं, जिन्हें टॉस जितने के बावजूद विमान के साथ दौड़ना पड़ा।
12 सेकंड के लिए विमान नरम रेत में 120 फीट दूर तक हवा में उड़ा। भाइयों ने उस दिन तीन बार विमान उड़ाया और प्रत्येक उड़ान ने पहली से अधिक दूरी तय की। अंत में विल्बर ने 1 मिनट तक उड़ान भरी और 852 फीट की दूरी तय की।।
Source: Mentalfloss.com
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!