आसान नहीं अंतरिक्ष में जाना, इन हादसों ने थाम दी थी अंतरिक्ष में रफ्तार

Facts Guru
0

अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ा काम साहसिक और रोमांचक होता है। अंतरिक्ष यात्रा का काम चुनने वाले लोग बहुत ही हिम्मतवाले होते हैं क्योंकि इस काम में एक छोटी सी चूक अंतरिक्ष यात्रियों की जान भी ले सकती है। आज जानते हैं इतिहास की कुछ सबसे दुखद दुर्घटनाओं के बारे में।

चैलेंजर आपदा

चैलेंजर आपदा अंतरिक्ष यान के इतिहास की बड़ी त्रासदियों में से एक थी। यह नासा मिशन जनवरी 1986 में शुरू हुआ था, जिसमें सात अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। यात्रा के दौरान स्पेस शटल के उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही खराबी आ गई और रॉकेट में आग लग गई। अंततः शटल में विस्फोट हो गया और चालक दल के सभी सात सदस्य मारे गए। नासा के इस अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम को बाद में अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था।


कोलंबिया आपदा

यह दुर्घटना 2003 में हुई, इसने चैलेंजर मिशन की दुखद घटना को प्रतिबिंबित किया। पृथ्वी के वायुमंडल में वापिस आते समय, कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के सभी सात सदस्यों की मौत हो गई। हालांकि उनके द्वारा किया गया एक प्रयोग बच गया। कीड़ों का एक समूह कोलंबिया पर था, और वे आश्चर्यजनक रूप से बच गए थे।


आईएसएस अभियान-36 में रिसाव

हाल ही के वर्षों में अंतरिक्ष से संबंधित दुर्घटनाओं में से एक जुलाई 2013 में घटी थी। इटालियन अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो के साथ यह घटना घटी। स्पेसवॉक के दौरान, परमिटानो का हेलमेट तरल से भरना शुरू हो गया था। जिससे अंतरिक्ष यात्री के लिए बात करना भी असंभव हो गया था। स्पेसवॉक को कैंसल कर दिया गया और उनकी जान बचाई गई।


अपोलो 12 पर बिजली गिरना

अपोलो 12 लॉन्च के दौरान रॉकेट में एक नहीं बल्कि दो लाइटिंग स्ट्राइक हुए थे, मगर शुक्र है कोई दुर्घटना नहीं घटी। चालक दल, जिसमें चार्ल्स कॉनराड, एलन एल बीन और रिचर्ड एफ गॉर्डन शामिल थे, ने फिर भी इसे चंद्रमा पर पहुंचाया, और कुछ अच्छी तस्वीरें भी लीं।


अपोलो-सोयुज पर गैस रिसाव

1975 में पहली बार अमेरिका और सोवियत संघ ने अपोलो-सोयुज मिशन के लिए टीम बनाई। इसमें अमेरिकी अपोलो केबिन में जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। जिससे तीन अंतरिक्ष यात्री पीड़ित हुए थे, लेकिन कुछ हफ्तों में ठीक हो गए थे।


Source: starsinsider.com/lifestyle/285145/the-most-tragic-accidents-in-space

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!