यदि दुनिया के सारे मच्छर विलुप्त हो जाएं तो क्या होगा

Facts Guru
दुनिया हर रोज़ हमारे आसपास होने वाली अद्भुत चीजों, चमत्कारों और घटनाओं से भरी रहती है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इन घटनाओं पर ध्यान नहीं देते हैं।



आज ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों पर हम नज़र डालेंगे:


1. सफेद पदार्थ (वाइट मैटर), जो मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों के बीच संचार के लिए जिम्मेदार है, लगभग 48 वर्ष की उम्र तक बढ़ता रहता है।

2. दुनिया के सभी जीवों में केवल मानव ही सीधी रेखाएं खींचने में सक्षम है।

3. सपने की शुरुआत को याद करना असंभव है।




4. संगीत सुनने के दौरान आप कम समय में अधिक शराब पी सकते हैं।

5. औसतन, लोग अपने जीवन के 2 सप्ताह ट्रैफिक लाइट के बदलने के इंतजार में बिताते हैं।

6. केला एकमात्र ऐसा फल है जिससे बच्चों को भी एलर्जी नहीं होती है।




7. दुनिया की 40% भूमि 6 देशों में है।

8. ततैया अन्य ततैया के चेहरे को पहचान और याद कर सकती है।

9. संगीत दर्द को कम करने में सक्षम है।



10. अपने जीवनकाल के दौरान औसत व्यक्ति 40 टन भोजन खाता है।

11. वायुमंडल के बिना आसमान ऐसा होगा होगा।




12. सेब के बीज जहरीले होते हैं क्योंकि उनमें 0.6% साइनाइड होता है।

13. च्युइंग गम से आपके मस्तिष्क की प्रोसेसिंग बढ़ जाती है।

14. नीली आंखों वाले लोग अंधेरे में बेहतर देखते हैं।

15. शहद एकमात्र ऐसा उत्पाद है जो खराब नहीं होता है; यह हजारों वर्षों के बाद भी खाने योग्य रहेगा।




अब जानते हैं अपने सवाल का जवाब: अगर मच्छर विलुप्त हो गए तो क्या होगा?

मच्छर विलुप्त होने से इनकी लगभग 3,000 प्रजातियां समाप्त हो जाएंगी, जो पर्यावरण प्रवासी पक्षियों के लिए भोजन की कमी पैदा करेगी। यदि मच्छरों को समाप्त कर दिया जाता है, तो पक्षियों की संख्या आधे से भी ज्यादा घट सकती है। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि ठीक इसी तरह मछलियों की कई प्रजातिय भी खतरे में पड़ जाएंगी या, उन्हें जीवित रहने के लिए अपने आहार को बदलना होगा। यह परिदृश्य विशेष रूप से मॉस्किटोफिश जैसे शिकारियों के लिए कठिन होगा।



वास्तव में, यदि मच्छर गायब हो जाते हैं, तो उन्हें खाने वाले अन्य कीड़े और मछलियां संख्या में घट सकती हैं, जिससे पूरी खाद्य श्रृंखला में प्रभाव हो सकता है। यह पूरे वैश्विक वातावरण को हिला देगा साथ ही हमारी अपनी जीवन शैली को भी प्रभावित करेगा।

Source: Brightside
Tags:

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!