अचानक हुई 7 खोजें जिन्होंने ढूंढने वालों को बना दिया अमीर

Facts Guru
0
कुछ लोग दिन भर कड़ी मेहनत कर के भी अपना गुजर-बसर नहीं कर पाते हैं, वहीं कुछ लोगों को बिना कोई खास मेहनत किए ही सब कुछ मिल जाता है। आज हम ऐसे ही कुछ भाग्यशाली लोगों के बारे में जानेंगे जिन पर किस्मत कुछ ज्यादा ही मेहरबान लगती है:


1. रॉयल वन
ऑस्ट्रेलिया का एक भाग्यशाली खनिक जब एक बार साधारण पत्थर इकट्ठा कर रहा था तो उसे उसकी बाल्टी के नीचे एक बड़ा चमकीला पत्थर मिला। उसे यह बहुत अच्छा और पत्थर को वह एक स्मारक के रूप में घर ले आया। 14 साल बाद, उसने इसे एक विशेषज्ञ को दिखाया तो पता चला कि यह $ 3 मिलियन (लगभग 23 करोड़ रुपये) से अधिक का एक बहुत ही दुर्लभ काला ओपल था। इसे "रॉयल वन" नाम दिया गया।

7 khojen, amir bna diya, whale ki ulti, sona, microwave

2. व्हेल वोमिट
ब्रिटेन के एक 8 वर्षीय लड़के चार्ली नेशमिथ को समुद्र तट पर एक असामान्य पत्थरनुमा चीज मिली। अपने पिता के साथ बात करने के बाद उसे पता चला कि यह एम्बरग्रीस या व्हेल की उल्टी का एक टुकड़ा है, जिसकी कीमत 63,000 डॉलर (लगभग 49 लाख) थी। इत्र उत्पादन में एम्बरग्रीस एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटक है।



3. सिक्कों की दीवार
पेंसिल्वेनिया में एक वीरान पड़े घर में खेलते समय, कुछ स्थानीय बच्चों को दीवार के पास कई पुराने सिक्के मिले। जब उनके माता-पिता को पता चला, तो उन्होंने दीवार तोड़ी और उसमें से सैकड़ों सिक्के निकले। साधारण सिक्कों की कीमत 8,500 डॉलर और इनमें शामिल कुछ दुर्लभ सिक्कों की कीमत 200,000 डॉलर थी।



4. सोने का टुकड़ा
ऑस्ट्रेलिया का एक स्थानीय किसान अपने घर के पास मेटल डिटेक्टर से कुछ खोज रहा था। उसे अचानक पता चला कि उसने सोने का एक टुकड़ा खोद डाला है। उसने खुदाई जारी रखी और 5.5 किलो सोने का एक ओर टुकड़ा मिला जिसकी कीमत $ 315,000 (लगभग 2 करोड़ 40 लाख) थी।



5. सुपर ग्लू
सुपर ग्लू को आकस्मिक रूप से खोजा गया था जब हैरी कोवर अमेरिकी रसायनज्ञ और उनकी टीम प्लास्टिक गन का ढांचा बनाने की सामग्री विकसित करने की कोशिश कर रहे थे। 1985 में यह एक बहुत ही लोकप्रिय वाणिज्यिक उत्पाद बन गया और इसका कारोबार $ 2.5 बिलियन के आसपास पहुंच गया।



6. हॉक्सन हार्ड
एक ब्रिटिश किसान, पीटर व्लिंग ने अपने दोस्त एरिक लॉज़ को अपने खोए हुए हथौड़े को खोजने के लिए, अपने घर में मेटल डिटेक्टर से मदद करने के लिए कहा। लेकिन हथौड़े के बजाय उन्हें लगभग 15 मिलियन डॉलर के गहने और सिक्कों के साथ एक लकड़ी का बॉक्स मिला। पुरातत्वविदों ने इस खजाने को "हॉक्सन हार्ड" का नाम दिया और इसे प्रदर्शन के लिए ब्रिटिश संग्रहालय में लाया गया। एरिक को 2.3 मिलियन डॉलर का पुरस्कार मिला, जिसे उन्होंने पीटर के साथ साझा किया।



7. माइक्रोवेव
पर्सी स्पेंसर नाम का एक इंजीनियर एनिमी प्लेन डिटेक्टर पर प्रयोग कर रहा था तब उसे एहसास हुआ की मैग्नेट्रॉन उसकी जेब में मौजूद चॉकलेट को पिघला सकता है। इस आकस्मिक उत्पाद ने रेथियॉन (औद्योगिक कम्पनी जहां स्पेंसर ने काम किया) को लगभग 25 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया।



Source: Brightside.me
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!