मिलिए जोनाथन से, दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर है यह कछुआ

Facts Guru
0

वर्ष 1832 में जब दुनिया बिल्कुल अलग थी, कई अविष्कार और सामाजिक परिवर्तन होने बाकी थे, जोनाथन कछुआ एक छोटे से अंडे से बाहर आ चुका था।

जोनाथन, जो अब एक विशाल कछुआ है, ने दुनिया के कई बदलाव देखे हैं। लगभग 188 साल की उम्र के साथ यह दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर है और दक्षिण अटलांटिक में सेंट हेलेना के एक दूरदराज के द्वीप में एक आरामदायक जीवन जी रहा है, यहां वह 1880 के दशक के आखिर वर्षों से है।

हालाँकि कोई भी जोनाथन की उम्र के बारे में सही नहीं जानता है, मगर अनुमान लगाया गया था कि वह द्वीप पर पहुंचने से पहले अपने पूर्ण वयस्क आकार तक पहुँच गया था, जिसका अर्थ है कि वह उस समय लगभग 50 वर्ष का था। इसलिए पशु चिकित्सकों का मानना ​​है कि उनका जन्म 1832 में हुआ था और अब वह 187-188 साल का है। इस प्रजाति के कछुए की औसत आयु लगभग 150 वर्ष होती है। इसका मतलब यह है कि जोनाथन ने 30 से अधिक वर्ष बिताकर अपने हमउम्र साथियों को खो दिया है।

इसे आधिकारिक रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा भूमि पर रहने वाले सबसे उम्रदराज़ जीवित जानवर के रूप में मान्यता दी गई है।

Ref: Guinnessworldrecords.com

अब जोनाथन मोतियाबिंद से अंधा हो चुका है। उसकी गंध लेने की क्षमता चली गई है, और भोजन का पता नहीं लगा सकता है, फिर भी वह मजबूत और एक्टिव है। इन आयु-संबंधी चीजों को छोड़कर, वह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है और द्वीप पर अपना अच्छा शांतिपूर्ण जीवन बिता रहा है।

सप्ताह में एक बार, जोनाथन अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों का आनंद भी लेता है जिसमें गाजर, खीरा, गोभी, सेब और केले शामिल हैं, जो उसे उसकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों से मिलते हैं।

Source: Brightside.me

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!