भारतीय रेलवे से जुड़े यह तथ्य शायद ही जानते होंगे आप

Facts Guru
0
अंग्रेजों ने जहां 200 साल भारत का खूब शोषण किया, वहीं हमें क्रिकेट, इंग्लिश और रेलवे जैसी कुछ सौगातें भी दे गए। हालांकि रेलवे को अंग्रेजों ने अपने मतलब के लिए शुरू किया था मगर यह आगे चलकर भारत जैसे विशाल देश के लिए जीवनरेखा सिद्ध हुआ। भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया में तीसरा बड़ा नेटवर्क है। आज पढ़ते हैं भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

1. भारत में पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को बोम्बे थाने तक चली।

2. भारतीय रेलवे का शुभंकर भोलू है - एक रक्षक हाथी।

3. इण्डियन रेलवे की पूर्ण ट्रैक लंबाई भूमध्य रेखा की डेढ़ गुना तक है।

4. पहले रेलमार्ग का निर्माण दो भारतीयों द्वारा किया गया था - जगन्नाथ शंकरसेठ और जमशेदजी जेजेभोय।

5. मेटुपलायम ऊटी नीलगिरि पैसेंजर ट्रेन भारत की सबसे धीमी ट्रेन है। यह 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।

6. भारतीय रेलवे द्वारा प्रतिदिन तय की जाने वाली कुल दूरी चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी का साढ़े तीन गुना है।

7. 1.6 मिलियन से अधिक कर्मचारियों के साथ, भारतीय रेलवे दुनिया का 9 वां सबसे बड़ा नियोक्ता है।

8. भारतीय रेलवे पर सरकार का एकाधिकार है। इसका स्वामित्व सरकार के पास है।

9. हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में 115 स्टॉप हैं, रिकॉर्ड अधिकतम स्टॉप वाली एक्सप्रेस ट्रेन है।

10. भारतीय रेलवे हर दिन 25 मिलियन से अधिक यात्रियों को ले जाती है, जो ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी से अधिक है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!